द फॉलोअप डेस्क:
बीते शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक लड़की पर हमला करने वाले 4 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पुलिस ने 50 वर्षीय रमन सैनी, 32 वर्षीय विवेकानंद उर्फ विवेक, 27 वर्षीय कपिल कुमार और 35 वर्षीय रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की पर हमला करने वाले चारों आरोपी हिंदू रक्षा दल के सक्रिय सदस्य हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान इन चारों ने DDU मार्ग पर लड़की पर हमला किया। उसे अनुचित तरीके से छुआ और मारपीट की। वायरल वीडियो से हुई पहचान के आधार पर इन चारों को गिरफ्तार किया गया है।