logo

JPSC : सीआईडी कार्यालय पहुंची जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य

ajita-anima-jamal.jpg

द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य सीआईडी कार्यालय पहुंची। मालूम हो कि सीआईडी ने उन्हें जेपीएससी घोटाले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था। जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के बाद जेपीएससी के तीनों सदस्यों को पूछताछ के लिए सीआईडी ने समन जारी किया है। उसमें मंगलवार को अनिमा हांसदा और बुधवार को जमाल अहमद से पूछताछ होनी है।

सूत्रों का मानना है कि एल खियांग्ते ने पूछताछ के दौरान जो जानकारी दी है, सीआईडी उसे जेपीएससी के तीनों पूर्व सदस्यों के साथ क्रास चेक करेगी। इस क्रास वेरिफिकेशन में सीआईडी को कई और भी नये तथ्यों की जानकारी मिलने की संभावना है। यहां यह भी मालूम हो कि टीडीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा एजेंसी को काम देने के लिए खियांग्ते पर दो करोड़ रुपए लेने का आरोप लगा है। इसके बाद मामला और उलझ गया है। 

Tags - JPSC CID Ajita Bhattacharya scam questioning Anima Hansda L. Khiangte