द फॉलोअप डेस्कः
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया। ओमप्रकाश चौटाला 89 वर्ष के थे। चौटाला को सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनका निधन हो चुका था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। ओम प्रकाश को साल 2012 में जेबीटी भर्ती घोटाला में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल में 10 साल के लिए कारावास की सजा सुनाई गई थी। ओपी चौटाला भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे। उनका जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे।
सीएम सैनी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
