logo

गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग, कंप्यूटर औऱ दस्तावेज जलकर राख; अमित शाह ने क्या कहा 

fire16.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक स्थित दफ्तर में आग लग गयी है। इसकी सूचना गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गयी है। मिली खबर के मुताबिक आगलगी के समय वे दिल्ली में नहीं थे। वे चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। उनको घटना की जानकारी दे दी गयी है। मीडिया में आ रही रपटों के मुताबिक आग में दफ्तर के कंप्यूटर औऱ वहां रखे कई दस्तावेज जल गये है। माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। हालांकि पुलिस इसके कारणों की जांच में जुट गयी है। 

7 दमकल गाड़ियां बुलाई गयीं 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग को बुझाने के लिए तत्काल 7 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें दमकल टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कम से कम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस बीच दफ्तर में रखे कुछ कंप्यूटर, जेरोक्स मशीन और दस्तावेज के जल जाने की खबर है। होम मिनिस्ट्री के दफ्तर में आग लग जाने से नार्थ ब्लॉक में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 


गार्ड औऱ दरबानों ने की शुरुआती कोशिश 

आग लगने की खबर सबसे पहले दफ्तर के गार्ड और वहां के दरबानों को मिली। उन्होंने अपने स्तर से आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि उनको अंदर जाने का मौका ही नहीं मिला। धुएं की वजह से आसपास कुछ दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को आग करने की सूचना दी गयी।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 


 

Tags - Home Ministryfireamit shahcomputer