logo

पहले पिता को धारदार हथियार से काटा फिर उसके बेटे और भतीजे को बीच सड़क पर शूट कर दिया, क्या है पूरा मामला

FIRING1810.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

पहले पिता को घर बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर काट डाला और फिर मृतक के बेटे और भतीजे को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। इन दोनों की भी मौत मौके पर ही हो गयी। दरिंदगी की पराकाष्ठा वाला ये वाकिया मध्य प्रदेश के दमोह के बांसतारखेड़ा गांव में पेश आया है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला जमीन के टुकड़े के विवाद से जुड़ा हुआ है। इसी विवाद के काऱण 3 लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। बताया कि हत्यारे और मृतक परिवार के बीच कई सालों से जमीन का विवाद चला आ रहा था। इसे कई बार निजी और स्थानीय स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गयी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हो पाया। पुलिस ने 3 लोगों की हत्या मामले में 2 लोगो को नामजद आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


ये हैं मृतकों के नाम 
पुलिस ने मृतकों की पहचान होम गार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा उसके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा (24) के रूप में की है। मिली खबर के  मुताबिक दोनों आरोपियों ने होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा को समझौते पर बात करने के लिए घर बुलाया था। लेकिन बातचीत के दौरान फिर से विवाद हो गया। इसके बाद तेज धारदार हथियार से बंद कमरे में ही उसकी हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही देर के बाद दोंनों आरोपियों ने रवि और उमेश को भी गोलियों से भून दिया। दोनों आरोपी फरार हैं। 3 हत्याओं से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 

लंबे समय से था  विवाद 

पुलिस ने मामले की पड़ताल के दौरान बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले महीने भी दोनों परिवारों में समझौते की कोशिश की गयी। लेकिन बात नहीं बन सकी और दोनों परिवार फिर से झगड़ने लगे थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्ष को समझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने फिलहाल बांसतारखेड़ा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर उबाल है। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


 

Tags - Murder weaponcrime news murder in Damoh