द फॉलोअप, रांची
विधानसभा के घेराव में हर तरह के दृश्य दिखायी दे रहे हैं। कोई नाच रहा है तो कोई गाना गा रहा है। भालू भी छात्रों की रैली में शामिल है। हालांकि भालू के वेश में छात्र हैं। इससे पहले देवेंद्र नाथ महतो भी स्ट्रेचर पर पहुंचे। उस समय तो और भी दिलचस्प नजारा था जब वाटर कैनन के पानी से सिहरने की जगह छात्र उसका मजा लेने लगे। इधर आंदोलनरत छात्र अब विधानसभा के करीब पहुंच चुके हैं। वे राष्ट्र गान गा रहे हैं।
