logo

बड़ी खबर : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विस चुनाव का ऐलान, जानें कब कहां होगी वोटिंग

467.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के तीन राज्यों में चुनाव की तिथि की ऐलान चुनाव आयोग ने बुधवार को कर दिया है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा की तारीखों का ऐलान होते ही वहां चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के तहत त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव होगा। जबकि, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग की तिथि तय की गई है। तीनों राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा। चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है। इन राज्यों में चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक नजर में जानें महत्वपूर्ण बिंदू
- तीनों राज्यो में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 376 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगी जिसकी कमान महिला स्टाफ संभालेंगी।

- तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें पहली बार 1.76 लाख वोटर वोट देंगे। वैसे तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला वोटर्स हैं। वहीं, 80 से ज्यादा की उम्र वाले 97 हजार वोटर हैं तीनों राज्यों में।

9 राज्यों में इस साल होना है चुनाव, शुरुआत नॉर्थ ईस्ट से
2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव हो रहा है। बताते चलें कि कुल 9 राज्यों में चुनाव इस साल होने हैं। नॉर्थ ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो सकता है। 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।