logo

SIR को लेकर चुनाव आयोग कर रहा ये बड़ी तैयारी, 10 सितंबर को बुलाई अहम बैठक

SIR को लेकर चुनाव आयोग कर रहा ये बड़ी तैयारी, 10 सितंबर को बुलाई अहम बैठक

नई दिल्ली 
मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने देशभर में बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने संकेत दिया है कि अब पूरे देश में एक साथ मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण लागू किया जाएगा। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग 10 सितंबर को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहा है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि देशभर में SIR कब से शुरू होगा। इसकी अंतिम रूपरेखा 10 सितंबर की बैठक के बाद सामने आएगी।


गौरतलब है कि 24 जून को बिहार में SIR का आदेश जारी करते समय ही चुनाव आयोग ने संकेत दिया था कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। बिहार में यह प्रक्रिया पहले से जारी है और 30 सितंबर तक पूरी होनी है।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (RPA 1950) की धारा 21 और अन्य प्रावधानों के तहत चुनाव आयोग को मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का अधिकार है। इसी के तहत आयोग ने फैसला लिया है कि SIR में मतदाता सूचियों की नई तैयारी भी शामिल होगी।  अब आयोग की नजर 10 सितंबर की बैठक पर है, जहां देशभर में SIR लागू करने पर अंतिम फैसला होगा।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest