logo

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

a1202.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में पुरनिया चौराहे के पास कोचिंग सेंटर में लगी आग में 8 लोगों की मौत हो गई। कोचिंग सेंटर लोक सेवा आयोग के पीछे अवस्थित था। दमकल की 14 गाड़ियों को आग बुझाने  के काम में लगाया गया था। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में आग की लपटों में घिरी इमारत की पहली मंजिल से एक व्यक्ति को नीचे गिरते देखा गया। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर
प्रत्यक्षदर्शी अमन ने बताया कि हमने इमारत से धुआं निकलता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल की गाड़ियां 15 मिनट की देरी से वहां पहुंची और तब तक आग  पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले चुकी थी। हालांकि, इससे पहले हमने 1 लड़की समेत कुल 6 लोगों को इमारत  से निकाल लिया था। अमन ने तब बताया था कि इमारत में फंसे 10-12 लोगों का बचना मुश्किल था। बताया जाता है कि कई छात्र-छात्राओं ने आग से बुरी तरह घिरे इमारत से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिले पर एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन और डीएम विशाख पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गए थे।

 

इमारत में नीचे इलेक्ट्रिक उपकरण शॉप
बताया जाता है कि इमारत में नीचे इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी का संचालन किया जाता था। घटना के वक्त इमारत के भीतर विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। आग और धुआं देख इमारत के भीतर और बाहर भी हड़कंप  मच गया। 

कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद
घटनास्थल पर एसीपी अलीगंज शशिप्रकाश मिश्र और एडीएम सिटी सहित अलीगंज और मड़ियांव थाने की पुलिस टीम भी पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी कि जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो आग बुझाने  में वक्त लगा क्योंकि इसकी लपटें काफी तेज थी। आग बुझाने के बाद भी धुएं और ताप की वजह से दमकल कर्मियों का भीतर जाना नामुमकिन था। 

Tags - Lucknow Coaching CentreLucknow Coaching Centre FireLucknow NewsUP NewsNational News