logo

केरलम के पूर्व CM पिनराई विजयन के घर छापा मारने पहुंचे ED अफसरों पर हमला

keral0026.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

केरलम के पूर्व CM पिनराई विजयन के घर छापा मारने पहुंचे ED अफसरों पर हमला हो गया है। मिली खबर में कहा गया है कि तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के आवास के बाहर हंगामा मच गया, जब CPI(M) कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया।  
एक अन्य खबर के मुताबिक केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर ईडी द्वारा की गई रेड की निंदा माकपा ने की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य सचिवमंडल ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री कामरेड पिनारई विजयन के घर पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी की रेड की कड़ी भर्त्सना की है। कहा है कि केंद्र सरकार की इस कुख्यात एजेंसी द्वारा विपक्ष के बड़े नेताओं  के खिलाफ षड्यंत्र के अन्तर्गत यह एक लक्षित हमला है, ताकि आम लोगों के बीच  इसका गलत  दुष्प्रचार किया जा सके। 

पार्टी ने कहा- नहीं डरेंगे 

पार्टी ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार की इस कार्रवाई से पिनारई विजयन एवं सीपीआई (एम) डरने वाली नहीं है। मगर एक प्रश्न उठना भी स्वाभाविक है कि क्या यूडीएफ सरकार भी इस छापे की कार्रवाई में शामिल है? क्योंकि अभी तुरंत युडीएफ के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले सतीशन की दिल्ली यात्रा  पर हैं और वहां उनका भाजपा के आला नेताओं से मिलना कहीं इस 'रेड' के पीछे की छिपी हुई पटकथा तो नहीं है। वाम कार्यकर्ता केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड' (CMRL) मामले में केरल के 10 ठिकानों पर एजेंसी द्वारा की गई तलाशी के विरोध में है, जिसमें पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है।

Tags - ED Officials Attacked Raid Keralam  CM Pinarayi Vijayan