logo

दहेज दानवों ने 6 माह की गर्भवती बहू को 2 मंजिला मकान से नीचे फेंका, VIDEO वायरल

UP2.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

मथुरा के बलदेव थानाक्षेत्र के मगना गांव में एक गर्भवती महिला का 2 मंजिला इमारत की छत से नीचे गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को छत से फेंकने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बलदेव थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पिता महावीर सिंह ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बातचीत में उन्होंने बताया उनकी बेटी प्रियंका की शादी 16 फरवरी 2023 को हर्ष वाल्मीकि के साथ हुई थी। वो मगना गावं के निवासी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए। 8 लाख नगद दिए और एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक दी थी। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। पीटते थे। 20 अक्टूबर 2023 को आगरादीवानी में समझौता हुआ था लेकिन वो लोग नहीं माने।  

वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल
महावीर सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल 2024 को दोपहर 1 बजे जब मैं, मेरे दोनों बेटे और मेरी पत्नी अपनी बेटी प्रियंका के घर मगाना आए तो बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। ससुराल वालों ने अभद्रता करते हुए सरिया लाठी डंडा धारदार हथियार का प्रयोग कर हमला बोल दिया। इसमें हम गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरा हाथ टूट गया है। एक बेटे के सिर में चोट है। एक बेटे के हाथ में गंभीर चोट आई है।


ससुराल वालों पर शिकायत दर्ज
महावीर सिंह का कहना है कि इतना ही नहीं 6 माह की गर्भवती बेटी प्रियंका को उसके ससुराल वालों ने 2 मंजिला छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें प्रियंका रेलिंग से लटक कर गिर गई। उसकी पसलियां टूट गईं और पैरों में काफी गंभीर चोट है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति हर्ष वाल्मीकि, सुसर सत्यवीर सिंह, सास उषा, लड़के की बुआ रीना, लड़का काका अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags - CRIMECRIME NEWSSAD NEWSDOWRY CASE