logo

इस दिन मोबाइल पर इमरजेंसी अलर्ट की सूचना से घबराना नहीं है, जानिये ऐसा क्यों कहा DOT ने 

alert.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दूरसंचार विभाग यानी DOT ने झारखंड के मोबाइल यूजरों के लिए एक विशेष तरह की सूचना जारी की है। इसके मुताबिक आप अगर झारखंड में रहते हैं औऱ आपके मोबाइल पर अगर बाढ़, भूकंप या विस्फोट का अलर्ट आता है तो भी आपको घबराना नहीं है। आपको अपना काम नियमित तरीके से करते रहना है। लेकिन ये पढ़ते हुए आपको हमेशा के लिए इस तरह के अलर्ट से बेपरवाह हो जाने की जरूरत नहीं है। झारखंड के मोबाइल यूजर के लिए ये छूट सिर्फ 25 अक्टूबर के दिन के लिए है। दूसरे शब्दों में अगर 25 अक्टूबर को किसी के मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट आता है तो इसे इगनोर करना है। इसकी अनदेखी करनी है। क्योंकि DOT इस दिन झारखंड में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का ट्रायल लेने जा रहा है।

नकली इमरजेंसी अलर्ट भेजा जायेगा

इस ट्रायल के दौरान लोगों के मोबाइल पर नकली इमरजेंसी अलर्ट भेजा जायेगा। जो कि ट्रायल का एक हिस्सा भर होगा। इसलिए लोगों को इसे देखकर घबाराना नहीं है। हालांकि DOT की ओऱ से कहा गया है कि अलर्ट भेजते समय मोबाइल पर ये संदेश भी भेजा जायेगा कि ये ट्रायल अलर्ट है। यह इमरजेंसी अलर्ट वास्तविक आपदाओं के दौरान लोगों की त्वरित सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सहायक बनेगा। इसके साथ ही इसका मकसद विभिन्न टेलीकॉम संचालकों की प्रसारण तकनीक औऱ उसके प्रभावों की समीक्षा करने में सहायक होगा।