logo

संसद का मानसून सत्र : 2 बजे होगी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा, छठे दिन भी हंगामा-नारेबाजी जारी

sansad_parliament.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आज संसद में मानसून सत्र का छठा दिन है। इस बीच, आज पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची को लेकर विपक्ष हमलावर है और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। बता दें कि आज ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा होने वाली है। ऐसे में आज संसद की कार्यवाही काफी हंगामेदार होने का अनुमान है।
जिस दिन से मानसून सत्र शुरू हुआ है, हर दिन हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। इसी दौरान स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और गौरव गोगोई का नाम लेकर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि आप नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही बाधित करते हैं।
हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा की भी कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावों पर सरकार से सफाई चाहता है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बोल सकते हैं।


 

Tags - Loksabha News loksabha News Updates rajyasabha News Loksabha Live News live news loksabha Loksabha Operation Sindoor operation Sindoor latest operation Sindoor news o[peration Sindoor news operation Sindoor Latest news. parilament news live Live