logo

राममंदिर से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को 3 दिन में अयोध्या छोड़ने का फरमान

a1136.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

अयोध्या में रामलला मंदिर में चंदा चोरी की घटना पर वकीलों ने नाराजगी जताई है। वकीलों ने मंदिर में प्रबंधन  कमिटी से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को 3 दिन के भीतर अयोध्या छोड़कर चले जाने की चेतावनी दी है। वकीलों  ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे अधोध्या में नाकेबंदी कर दी जाएगी और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया जायेगा। अयोध्या बार एसोसिएशन का कहना है कि राममंदिर में चंदा चोरी की घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बार एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि कोई भी इस केस से जुड़े अभियुक्तों का केस नहीं लड़ेगा। यदि कोई इस आदेश के खिलाफ जाकर केस लड़ता है तो उसपर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।

बार एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत आवेदन दायर किया जायेगा। इस केस में सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है। 

रामलला मंदिर में चंदा चोरी का आरोप
गौरतलब है कि अयोध्या में नवनिर्मित रामलला मंदिर में चंदा चोरी का आरोप लगा है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें प्रबंधन कमिटी से जुड़े लोगों के करीबी भी शामिल हैं। देशभर से ऐसी शिकायतें मिली है कि राममंदिर में भक्तों द्वारा दान में दी गई सोने-चांदी की ईंट, चरण पादुका, ज्वेलरी, दीपक और पैसों का रसीद नहीं दिया गया और अब ये सारी चीजें मंदिर से गायब हैं।  चंदों का हिसाब नहीं मिल रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गहन जांच का वादा किया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर बना था
लंबे समय बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में रामजन्मभूमि पर रामलला मंदिर का निर्माण हुआ। देशभर से लोगों ने करोड़ों रुपये का चंदा दिया। कीमती धातुएं दीं। एक सिंधी परिवार ने दावा किया कि उन्होंने चांदी की ईंटे दी थीं और आश्वासन लिया था कि इनका इस्तेमाल मंदिर की नींव रखने में किया जायेगा, लेकिन शिलापूजन के  दिन ईंटें नहीं दिखीं। उसी प्रकार किसी की दी हुई चरण पादुका गायब है तो कहीं दान में मिला चांदी का दीपक। पैसे भी गायब हैं। 

Tags - Ram MandirAyodhyaChampat RaiGopal MishraGopal Rao