द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की ओर से 'हिंदुत्व' को लेकर दिए विवादित बयान का बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है। इल्तिजा को उन्होंने मूर्ख कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व एक जीवन शैली है। हिंदुत्व एक जीवन जीने की विचार धारा है। इस संसार में एकता के लिय सबसे अति आवश्यक हिंदुत्व है। इल्तिजा मुफ्ती जो कह रही हैं कि हिंदुत्व एक बीमारी है। मैं कहना चाहता हूं कि उनका यह बयान काफी शर्मनाक है। 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें वो मूर्ख हैं उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। हिंदुत्व इस देश और पूरी दुनिया के लिए एक दवा है। हिंदुत्व वो है जो वसुधैव कुटुम्बकम की चर्चा करता है। हिंदुत्व वो है जो सब में राम देखता है। हिंदुत्व वो है जो नर में नारायण देखता है। हिंदुत्व वह है जो बेटी में गौरी देखता है।
धीरेंद्र शास्त्री ने की ये अपील
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से अपील की है कि आप लोग आगे आकर इस बात को पुरजोर तरीके से उठाओ ताकि ऐसे लोगों को पता चल सके कि हिंदुत्व बीमारी है या दवा। बता दें कि हाल ही में इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था, भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए कि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।