द फॉलोअप डेस्क
ठंड और घने कोहरे ने देशभर में रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए देरी से चल रही ट्रेनों की सूची जारी की है।
इस सूची के अनुसार, कोलकाता हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली तक चलने वाली 12303 पूर्वा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 4 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली तक जाने वाली 12533 वैशाली एक्सप्रेस और 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे से अधिक विलंब का सामना कर रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें।
-: महत्वपूर्ण सूचना :-
— Northern Railway (@RailwayNorthern) January 4, 2025
दिनांक 04.01.2025 को घने कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली रेलगाड़ियों की समय सारणी में परिवर्तन किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए NTES ऐप पर जाएं या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें। pic.twitter.com/biliWNix7g
ठंड और घने कोहरे ने देशभर में रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर रेलवे के अनुसार, कुल 59 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 22 ट्रेनें करीब 8 घंटे तक की देरी का सामना कर रही हैं। 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा और वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे से अधिक विलंब में है। इस लिस्ट में और भी कई ट्रेनें शामिल हैं, जो अपने तय समय से काफी पीछे चल रही हैं।
शनिवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। खराब मौसम की वजह से 81 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 15 उड़ानों के मार्ग बदल दिए गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि मौसम की मार अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले मौसम और ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।