logo

Delhi CJP Protest : दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर सख्ती; 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

 दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर सख्ती; 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

द फॉलोअप डेस्क:

Delhi CJP Protest: दिल्ली (Delhi) में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Protest) को लेकर सुरक्षा व्यवस्था (Security) कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन जंतर-मंतर (Jnatar- Mantar) पर होना है, जहां प्रदर्शनकारी (Protesters) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह विरोध मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए जा रहे सवालों से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में राजधानी के कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, ट्रेनों पर भी असर

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहने की जानकारी भी सामने आई है। वहीं, रेलवे सेवाओं पर भी बड़ा असर पड़ा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से जुड़ी 250 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, नमो भारत के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन भी 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रखे जाने की सूचना है।

मध्य दिल्ली में 24 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद, ट्रैफिक पर भी पाबंदी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। यह प्रतिबंध निर्धारित क्षेत्र तक सीमित है और उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली के बाकी हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा सामान्य रहने की बात कही गई है। इसके साथ ही जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास कई सड़कों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं। ऐसे में शनिवार को दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और मेट्रो व ट्रेन की ताजा स्थिति जांचने की जरूरत है।

Tags - Delhi CJP Protest Delhi Protest Live Updates CJP Protest Today Jantar Mantar Protest Gyanesh Kumar Protest