द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आज आने वाला है। इसकी मतगणना सुबह 800 बजे से शुरू हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली की 10 हॉट सीटों पर बड़ी दिलचस्प लड़ाई चल रही है। इन सीटों पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। आइए, जानें इन प्रमुख सीटों का हाल:
1. नई दिल्ली विधानसभा सीट
नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 6442 (+343) वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, इस सीट से बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा पिछड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित भी चुनावी मैदान में हैं। केजरीवाल ने दिल्ली के पिछले तीनों चुनावों में इस सीट से जीत दर्ज की थी और मुख्यमंत्री बने थे।
2. जंगपुरा विधानसभा सीट
जंगपुरा सीट पर आप के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। बता दें बीच में सिसोदिया आगे हुए थे, लेकिन दोबारा बीजेपी उम्मीदवार ने उन्हें पछाड़ दिया है। इस सीट से बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह 4114 (+1314) वोट के साथ आगे हैं। सिसोदिया इस बार जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि इस सीट से कांग्रेस ने फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है।
3. कालका जी विधानसभा सीट
कालका जी सीट पर आप की सीएम प्रत्याशी आतिशी पीछे चल रही हैं। जबकि बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 8807 (+1342) वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस ने अलका लांबा को यहां उतारा है, जो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। बीजेपी यहां तीन दशकों से जीत की तलाश में है।4. पटपड़गंज विधानसभा सीट
पटपड़गंज से आप के उम्मीदवार अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी 18948 (+7229) वोटों के साथ आगे हैं। जबकि कांग्रेस ने अनिल चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।
5. मालवीय नगर विधानसभा सीट
मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के सतीश उपाध्याय 9205 (+1400) वोटों से आगे हैं। कांग्रेस ने यहां जितेंद्र कुमार कोचर को टिकट दिया था।
6. ओखला विधानसभा सीट
ओखला सीट पर आप के दो बार के विधायक अमानतउल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनीष चौधरी 4955 (+2260) वोटों के साथ आगे हैं। यह सीट मुस्लिम बहुल है, जहां एआईएमआईएम और कांग्रेस भी उम्मीदवार उतारे हुए हैं।
7. ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
ग्रेटर कैलाश से आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। बीजेपी की शिखा राय 11375 (+2583) वोटों के साथ आगे हैं। कांग्रेस ने गर्वित सिंघवी को मैदान में उतारा है। यह सीट पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है।8. करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर में आप के मनोज त्यागी बीजेपी के कपिल मिश्रा से पीछे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा 16728 (+8603) वोटों से आगे हैं। सीपीआई(एम) के अशोक अग्रवाल और कांग्रेस के पीके मिश्रा भी चुनावी मैदान में हैं।
9. बुराड़ी विधानसभा सीट
बुराड़ी सीट पर आप के संजीव झा 5152 (+892) वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जदयू के शैलेन्द्र कुमार और कांग्रेस के मंगेश त्यागी पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी ने अपने घटक दल के साथ उम्मीदवार उतारा है।
10. बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर में आप के मंत्री गोपाल राय 19123 (+8995) वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस के मोहम्मद इशराक चुनावी मैदान में हैं। गोपाल राय इस सीट पर लगातार दो बार विधायक रहे हैं।