द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। वोटों की गिनती के लिए 11 जिलों में कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान 5 फरवरी को हुआ था। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक सभी 70 सीटों के नतीजे आ जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।