logo

कर्ज के बोझ तले दबे परिवार ने खाया ज़हर, मां-बेटी की मौत, 2 की हालत नाजुक; यहां हुआ दर्दनाक वाकिया 

deadbodyyyy.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित कंडेरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। छह लाख रुपये के कर्ज से परेशान एक परिवार के चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बुधवार रात की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने गुरुवार को बताया कि 46 वर्षीय पुखराज, उसकी पत्नी रमेशिया (41), बड़ी बेटी अनीता (19) और छोटी बेटी सुनीता (17) ने सामूहिक रूप से ज़हर खा लिया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां रमेशिया और अनीता को मृत घोषित कर दिया गया। पुखराज और सुनीता का इलाज जारी है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार पर छह लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। इस मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कर्ज देने वालों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News।atest