logo

मामूली बात पर लकड़ी काटनेवाली आरी से काट दिया पत्नी का गला, फिर की सुसाइड की कोशिश

sucide16.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

पति ने लकड़ी काटनेवाली आरी से पत्नी का गला काट दिया और फिर खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। अत्यधिक खून बहने से पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी का गला काटने के बाद पति ने भी अपना गला इसी आरी से काटने का प्रयास किया। लेकिन वो सफल नहीं हो सका और बुरी तरह से घायल हो गया। घटना हरियाणा के रोहतक की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, पति को रोहतक के एक अस्पताल में एडमिट किया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। 

क्या है हत्या का कारण 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस कारण वो हमेशा तनाव में रहने लगा था। इसी बीच एक मामूली पर पत्नी से उसका विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर घर में रखी लकड़ी काटनेवाली आरी से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद खुद का भी गला काटने की कोशिश की। दोनों पति-पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

कौन है आरोपी युवक 

पुलिस ने बताया है कि आरोपी युवक का नाम केवल राम है। वो अपनी पत्नी मोना के साथ रोहतक के कारिया बस पड़ाव के निकट एक किराये के मकान में रहता है। वह लकड़ी का सामान बनाने बनानेवाली एक दुकान में काम करता है। इन दिनों वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका पत्नी से विवाद हुआ औऱ उसने पत्नी का गला घर में पड़े आरी से काट दिया। पत्नी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। पुलिस आगे की पड़ताल में जुट गयी है।