logo

एकतरफा प्यार में हैवान बना सनकी आशिक, शादी से इनकार पर गैंगरेप; काट दी उंगलियां

baswada_rajasthan_PS.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के बांसवाड़ा में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद हत्या करने की नीयत से उसपर जानलेवा हमला किया। इस हमले में लड़की की दो उगलियां और अंगूठा कटकर अलग हो गया। वहीं दरिंदों ने उसके सिर पर भी हमला किया। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाशी जारी है। गौरतलब है कि इस दिलदहला देने वाली घटना सुनने वालों का कलेजा कांप उठा। 


जबरन उठा कर ले गए
मामला राजस्थान था है। यहां एक घर शादी की तैयारी चल रही थी। इसी शादी में शिरकत करने लिए लड़की वहां पहुंची थी। उस दिन हल्दी था। हल्दी का रस्म पूरे रीति रिवाज से हुआ। इसके बाद रात करीब 12 बजे लड़की वहां से अपने घर जाने को निकली। रास्ते में उसे बाइक पर सवार 2 लड़के मिले। उनमें से एक लड़के को पीड़िता जानती थी। उस लड़के ने उससे पूछा कि तुम मुझसे शादी क्यों नहीं करती। इसपर लड़की ने जवाब दिया कि अभी मैं पढ़ाई कर रही हूं और शादी से इनकार कर दिया। इसपर उन लड़कों ने लड़की को जबरन उठाया और वहां से ले गए। 


लहूलुहान स्थिति में छोड़कर फरार हुए अपराधी
दरिंदों ने पीड़िता का बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद भी उनलोगों ने लड़की को नहीं छोड़ा। उनका इरादा कुछ और था। उन्होंने लड़की पर तलवार से हमला करना चाहा। लेकिन किसी तरह से वो वहां से भाग निकली। लड़की वहां से भागने लगी वहीं पीछे से लड़के भी उसका पीछा कर रहे थे। थोड़ी दूर जाकर अंधेरे में लड़की एक गड्ढे  में जा गिरी। तभी दोनों लड़के वहां पहुंचे और उसपर वार किया। लड़की ने खुद को बचाने के लिए हाथ सिर के ऊपर किए तो उसकी हथेली कट गई और दाहिने हाथ की दो उंगलियां और अगूंठा भी कटकर अलग हो गया। वो खून से लहूलुहान हो गई। लेकिन हमलावर तब भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने लड़की के सिर पर भी तलवार से वार किया। उसका सिर भी जख्मी हो गया।  वो दर्द से तड़पती चिखती रही। लड़को को लगा कि वह मर गई और वो लोग फरार हो गए। 


पांच साल से एक दूसरे को जानते थे दोनों
वहां से गुजर रहे गांव के किसी व्यक्ति ने लड़की को देखा और आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां लड़की का मेडिकल कराया गया। इसके बाद लड़की को उदयपुर रैफर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को 5 सालों से जानते थे। 
 

Tags - rajasthan newsrape newsGangrape in rajasthan