logo

देश की GDP 21 महीने में सबसे निचले स्तर 5.4 तक गिरी, कांग्रेस ने केंद्र को लिया निशाने पर 

CONGRES2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

देश की GDP पिछले 21 महीने में सबसे निचले स्तर 5.4 तक गिर गयी है। इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने केंद्र को लिया निशाने पर लिया हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कह है कि देश की GDP धड़ाम से गिरी है। ये गिरकर 21 महीने के सबसे निचले स्तर 5.4% पर आ चुकी है। GDP गिरने का मतलब है- निवेश कम हो रहा है, उपभोग कम हो रहा है, नौकरियां नहीं बन रहीं। इसलिए जब GDP की दर गिरती है तो सरकार को चिंता करनी चाहिए। 
सुप्रिया ने आगे कहा, ये बहुत गंभीर विषय है, जिसे केंद्र सरकार हल्के में ले रही है। अक्टूबर में RBI ने दूसरी तिमाही की अनुमानित GDP दर 7% बताई थी। वहीं वित्त मंत्रालय ने GDP का अनुमान 6.5% लगाया था, जो गिरकर 5.4% हो गया। यानि देश की अर्थव्यवस्था में क्या चल रहा है, इन्हें कुछ पता ही नहीं है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, पीएम मोदी ने खुद कहा है कि देश की स्थिति डांवाडोल हो चुकी है। कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। GDP की दर करीब दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ चुकी है। विकास हो नहीं रहा और नौकरियां बन नहीं रहीं हैं। रुपया लुढ़कता जा रहा है औऱ महंगाई लगातार बढ़ रही है। उपभोग और निवेश घट रहा है। सब्जियों की कीमत 48% बढ़ गई है। मैन्युफैक्चरिंग घटकर 2.2% पर आ गई है। गोल्ड लोन पिछले 7 महीने में 50% बढ़ गया है। 


 

Tags - GDP National News National News Update National News live Country News Breaking News