logo

नई दिल्ली : कनॉट प्लेस की दुकानें शाम 6:30 बजे बंद कराने का आदेश, आखिर सरकार क्या करना चाहती है?

CANNAT_PLACE0023.jpg

द फॉलोअप डेस्क 


नई दिल्ली के कनाट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने का आदेश जारी किया गया है। ये कदम जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच उठाया गया है। छात्रों के इस आंदोलन को अब लगभग एक माह होने को हैं। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि सरकार आज शाम को क्या बड़ा फैसला लेने वाली है। मिली खबर के मुताबिक, नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में सभी दुकानों और कार्यालय प्रतिष्ठानों को 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। New Delhi Municipal Council (NDMC) की ओर से जारी एक Advisory Circular में यह जानकारी दी गई है।

क्या लिखा है लेटर में 
वहीं, न्यू डेलही ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओऱ से जारी लेटर में कहा गया है कि NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है। इसमें सभी दुकानदारों और कार्यालय प्रतिष्ठानों, जिनमें ऑफिस और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं, से तय समय तक अपना प्रतिष्ठान बंद करने को कहा गया है।
NDMC ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों और संचालकों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। सर्कुलर में कहा गया है कि इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना और लोगों को संपत्ति व अन्य नुकसान से सुरक्षित रखना है। हालांकि, उपलब्ध लेटर में कनॉट प्लेस के आसपास उत्पन्न गंभीर स्थिति का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।


 

Tags - Connaught Place NDMC New Delhi Shop Closure Government Advisory