logo

संसद भवन बच्चों का है, किसी की जागीर नहीं; छात्रों की समस्या को संवेदनशील होकर सुने सरकार- प्रियंका गांधी

priyanka4.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाढ्रा ने जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्च और टियर गैस के इस्तेमाल को शर्मनाक कहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे ही बच्चे हैं और देश का भविष्य हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह संसद भवन भी उनका ही है, किसी की निजी जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या प्रासंगिक है और राहुल गांधी लंबे समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं। लंबे समय से बच्चों की बात कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि बच्चों की बात सुनी जानी चाहिए। शिक्षा नीति में व्याप्त समस्याओं पर बात होनी चाहिए। यह काफी बड़ा मुद्दा है, लेकिन सरकार बातचीत की जगह लाठीचार्ज और टियर गैस का इस्तेमाल कर रही है, जो काफी शर्मनाक है। 

गौरतलब है कि आज राज्यसभा में भी नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अपनी समस्या लेकर जंतर-मंतर पर बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज करना काफी शर्मनाक है। बच्चों पर टियर गैस का इस्तेमाल किया गया। सरकार को बैठकर उनकी बात सुननी चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। 

 

आप सांसद संजय सिंह का मेरठ में प्रदर्शन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर युवा शक्ति देश के प्रधानमंत्री को ललकारने का काम रही है, मैं उनक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सोनम वांगचुक को नमन करता हूं, जिन्होंने पिछले 23 दिनों से अन्न का एक दाना भी नहीं खाया है। पीएम मोदी की सरकार ने उन्हें जबरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार यह कहती है कि संसद का मार्च गैरकानूनी है। ये धरना प्रदर्शन गैरकानूनी है, तो क्या पेपर लीक की वजह से जिन बच्चों ने अपनी जान दी, क्या उनकी मौत कानूनी है।

 

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती कराए गये
गौरतलब है कि 28 जून से ही आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया और जबरन अस्पताल ले गई। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया गया। इसी बीच आईसा की छात्रनेता नेहा का उपवास फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता प्रकाश राज ने तुड़वाया। इधर, संसद भवन की ओर मार्च करने जा रहे छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और टियर गैस का इस्तेमाल किया गया।

भारी बारिश के बीच छात्रों का समूह संसद भवन की ओर बढ़ता दिखा। संसद भवन  को किसी किले में तब्दील कर दिया गया। बताया जाता है कि छात्रों के आक्रोश को देखते हुए पीएम मोदी को ससंद भवन से सुरक्षित निकाल कर ले जाया गया। 
 

Tags - Priyanka GandhiCJP ProtestParliament MarchJantar Mantar Protest