दिल्ली:
अक्सर अपने विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा। अधीर रंजन चौधरी के इस बयान की खूब निंदा हो रही है। उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। अब अधीर रंजन चौधरी ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्होंने गलती से राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कह दिया। ये स्लिप ऑफ टंग का मामला है। वे माफी नहीं मांगेंगे। पश्चिम बंगाल से कांग्रेस पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राई का पहाड़ बना रही है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या सफाई दी!
बीजेपी और सहयोगी दलों द्वारा माफी की मांग पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि माफी का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। मैंने जानबूझकर राष्ट्रपति को अपमानित करने के इरादे से ऐसा नहीं कहा है। गलती से मेरे मुंह से निकल गया। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनके बयान को लेकर उनपर लगाए गये आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाये। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा स्पीकर को इस आशय का पत्र भी दिया है।
#WATCH | "There is no question of apologising. I had mistakenly said 'Rashtrapatni'...the ruling party in a deliberate design trying to make mountain out of a molehill," says Congress MP Adhir R Chowdhury on his 'Rashtrapatni' remark against President Murmu pic.twitter.com/suZ5aoR59u
— ANI (@ANI) July 28, 2022
सोनिया गांधी ने बुलाई आपात बैठक!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सत्तारूढ़ दल द्वारा विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी माफी मांग चुके हैं। खबरें हैं कि सोनिया गांधी ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भी तलब किया गया है। हो सकता है कि इसमें सांसदों को भाषा पर संयम रखने का निर्देश दिया जाये।
#WATCH | "He has already apologised," says Congress interim president Sonia Gandhi on party's Adhir Chowdhury's 'Rashtrapatni' remark against President Droupadi Murmu pic.twitter.com/YHeBkIPe9a
— ANI (@ANI) July 28, 2022
बीजेपी सांसद रमा देवी ने जताई नाराजगी
इस बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद रमा देवी (Rama Devi) ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हम इसे एक राष्ट्र के रूप में बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसे एक महिला होने के नाते बर्दाश्त नहीं कर सकते। यदि कांग्रेस सांसद इस बात पर शर्मिंदा हैं कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति है तो उनको शर्म आनी चाहिए। रमा देवी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी को पूरे देश के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
Delhi | We are not going to tolerate this insult. We won't tolerate it as a nation. And we won't tolerate it as women. Shame on them for feeling ashamed of having a tribal woman as the President. They must apologise: BJP MP Rama Devi on Congress leader's 'Rashtrapatni' remark pic.twitter.com/uxeYoamI1w
— ANI (@ANI) July 28, 2022
कांग्रेस ने आदिवासियों का अपमान किया!
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा कि ये देश के आदिवासी लोगों और भारत के राष्ट्रपति का अपमान है। अधीर रंजन चौधरी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। सोनिया गांधी को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है। प्रह्लाद जोशी ने ये भी कहा कि विपक्ष चर्चा से भागना चाहता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी वापस आ चुकी हैं। वे संसद में महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष केवल सदन में गड़बड़ी और व्यवधान पैदा करना चाहता है।
This is an insult to the tribal people of the country & the President of India. He should immediately apologize. Sonia Gandhi should also apologize for appointing someone like him:Union Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi on Cong MP Adhir Chowdhury's Rashtrapatni remark pic.twitter.com/VUNOzhDv3w
— ANI (@ANI) July 28, 2022
सड़क और सदन में माफी मांगे कांग्रेस!
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी कांग्रेस सांसद के आपत्तिजनक बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था तब भी कांग्रेस पार्टी ने उनको दुर्भावनापूर्ण तरीके से निशाना बनाया। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी उनके खिलाफ हमले रूकते नहीं दिख रहे हैं।
Smriti Irani demands apology from Congress for Adhir Ranjan Chowdhury's 'Rashtrapatni' remark
— ANI Digital (@ani_digital) July 28, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/P3iuIY1ujN
#SmritiIrani #Rashtrapatni #AdhirRanjanChowdhury pic.twitter.com/dEDD6aqDzp
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी संवैधानिक पदों पर बैठी महिलाओं को नीचा दिखाते रहे हैं। देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति को नीचा दिखाने वाली कांग्रेस को संसद और भारत की सड़कों पर माफी मांगनी चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया। ये जानते हुए कि ये उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को अपमानित करता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस आदिवासी, दलित और महिला विरोधी है। ये उनकी प्रकृति है।