logo

Uttarakhand Elections 2022 : 2 उद्योगपतियों के लिए बनती है देश की सभी नीतियां: प्रियंका गांधी

priyanaka.jpg

देहरादून: 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने खटीमा में जनसभा को संबोधित किया। यहां प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की धामी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश की नीतियां 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही है। वे पीएम के दोस्त हैं। 

केंद्रीय बजट में आमजन के लिए कुछ नहीं
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब केंद्र का बजट आता है तो उसमें गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग तथा छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायियों के लिए कुछ नहीं होता जोकि देश की रीढ़ हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पॉलिटिशियन का क्या कर्तव्य होता है। जनता की सेवा और उनका विकास। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता, चाहे वो यूपी के मुख्यमंत्री हों या देश के प्रधानमंत्री, केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। वे अपना विकास चाहते हैं। 

उत्तराखंड में पलायन की वजह क्या है
कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां (उत्तराखंड) में पलायन ज्यादा होता है। ऐसा क्यों होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके राज्य में सब कुछ है। हिमालय, प्रकृति और पर्यटन के अवसर लेकिन रोजगार नहीं है। नौकरी के लिए लोग दूसरे प्रदेशों में पलायन करते हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता के साथ अन्याय है। 

प्रवासी श्रमिकों पर पीएम का शर्मनाक बयान! 
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों को टिकट बांटा। उनकी मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि वे सड़कों पर चल रहे थे। उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या उनको ऐसे ही छोड़ देना चाहिये था। क्या हम राजनीति कर रहे थे। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अपना कर्तव्य निभा रहे थे।