logo

NEET पेपर लीक मामले में कल BJP कार्यालय घेरेगी कांग्रेस , 3 सूत्री मांगों पर होगा प्रदर्शन

WhatsApp_Image_2026-07-22_at_3_30_34_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के समर्थन में कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने 23 जुलाई को देशभर में भाजपा के प्रदेश कार्यालयों के साथ-साथ सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
तीन प्रमुख मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
कांग्रेस ने कहा है कि यह आंदोलन तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया जाएगा। पार्टी की पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। दूसरी मांग दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की है, जबकि तीसरी मांग संसद में नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कराने की है।  कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इन मांगों को लेकर 23 जुलाई को देशभर में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष भी विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Tags - NEET Paper Leak Congress Dharmendra Pradhan Student Protest India News