द फॉलोअप डेस्क
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी के रास्ते चाहे कहीं भी हों, कानून के शिकंजे से कोई बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि सेलो नाव में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 20 गौवंश को सुरक्षित बरामद किया गया है। इस मामले में गोलपाड़ा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।

कड़ा अभियान जारी रहेगा
सरमा ने कहा कि गौरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हर गौ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कड़ा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते या तरीके चाहे जो भी हों, कानून से बचना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें