logo

NEET आंदोलन के बाद CJP एक्शन मोड में, भविष्य की रणनीति पर निर्णय के लिए 5 अगस्त को जुटेंगे छात्र 

cjp.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
विभिन्न छात्र संगठन के सूत्रों ने रविवार को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य सदस्य अपने भविष्य के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर होगी। सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ एक महीने तक चले आंदोलन के बाद CJP के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कहा गया था कि वे कुछ समय अपने परिवारों के साथ बिताएं।

विचार और सुझाव के लिए किया आमंत्रित 

उन्होंने बताया कि CJP के मुख्य सदस्यों से यह भी कहा गया था कि वे स्वयंसेवकों और छात्रों से बात करें और बैठक में अपने विचार और सुझाव लेकर आएं। सूत्रों ने बताया कि संगठन 5 अगस्त को बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में फैसलों की घोषणा करेगा।  इस बीच, दिपके ने अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय लोगों और पड़ोसी जिले से आए लोगों से मुलाकात की और बच्चों के साथ 'फ्रेंडशिप डे' मनाया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों को देश भर की 'जेन Z' (युवा पीढ़ी) से जबरदस्त समर्थन मिला, जिसके कारण पिछले सप्ताह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।


 

Tags - CJP Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Dipke NEET Protest Meeting