राजस्थान
राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हमला हुआ है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ आशुतोष रांका और उनकी टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही है। आरोप है कि इस दौरान ट्यूब में पत्थर डालकर उनपर हमला किया गया। कॉकरोच जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने उनपर हमला किया है। गौरतलब है कि इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के काफिले पर भी हमला किया गया। गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया। टीम को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
All levels of disgust have been crossed today.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले काफ़ी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। लेकिन जब हम वहाँ निरीक्षण करने पहुंचे तो सरेआम मारपीट, पत्थरबाजी की गई। कारों के शीशे फोड़े गए, टीम पर पत्थर बरसाये गए। कपड़े फाड़े गए। ट्यूब में पत्थर… pic.twitter.com/H15osb1ODA
भैसों के तबेले में चल रहा है सरकारी स्कूल
आशुतोष रांका ने बताया कि जयपुर के रामपुरा, कंवरपुरा में पिछले काफी सालों से स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है, लेकिन जब वे अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके साथ सरेआम मारपीट और पत्थरबाजी की गई। आशुतोष रांका का आरोप है कि कारों के शीशे तोड़े गए और टीम पर पत्थर बरसाए गए। कपड़े फाड़े गए और ट्यूब में पत्थर डालकर टीम को मारा गया। आशुतोष रांका का यह भी आरोप है कि उनके कपड़े फाड़ दिए गये। आशुतोष रांका का आरोप है कि यह सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर के बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन स्कूल ठीक हो जाए यह मंजूर नहीं है।
गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने नई मुहिम शुरू की है। वे सरकारी स्कूल की व्यवस्था सुधारना चाहते हैं।