द फॉलोअप डेस्क:
नीट पेपर लीक के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने इस बीच सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो बात प्रधानमंत्री के इस्तीफे तक पहुंचेगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग लें, वरना यह उनके इस्तीफे तक भी पहुंचेगा। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर जून के अंतिम सप्ताह से ही जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले छात्रों का आंदोलन जारी है। इसमें कई वैसे छात्र भी पहुंच रहे हैं जो किसी भी विचारधारा से इतर, केवल शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव चाहते हैं।

मंत्री छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकते
अभिजीत दीपके ने कहा कि एक अक्षम और विफल मंत्री इस देश के करोड़ों छात्रों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि एक विफल और अक्षम मंत्री को इन करोड़ों छात्रों से अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, तो याद रखें। आगामी चुनावों में आपको कोई वोट नहीं देगा।
#WATCH | Delhi: Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, "Modi ji, I once again request you to accept Dharmendra Pradhan's resignation. Otherwise, the issue will not remain limited to Dharmendra Pradhan's resignation alone; it will come for your… pic.twitter.com/H3pTqvx3TR
— ANI (@ANI) July 23, 2026
पीएम मोदी के वादे पर नहीं है भरोसा
गौरतलब है कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करके दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का वादा किया था। उन्होंने छात्रों से आंदोलन छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की थी। हालांकि, आंदोलनकारी छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर मानने को राजी नहीं हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है, जिसे अभिनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, लेखकों और आमजन का समर्थन मिल रहा है।