logo

झारखंड में अकेले भी चुनाव लड़ सकती है चिराग पासवान की पार्टी, LJP प्रमुख ने और क्या कहा  

CHIRAG_PASWAN.png

रांची
केंद्रीय मंत्री व लोजपा प्रमुख चिराग पासवान आज झारखंड दौरे पर हैं। आज वे धनबाद में चुनावी रैली निकालेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच रांची पहुंचने पर उन्होंने फिर से दोहराया कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव अकेले भी लड़ सकती है। वैसे एनडीए के तहत भी चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है।“

पासवान ने आगे कहा कि झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है। पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।

एक अन्य खबर के मुताबिक पासवान रांची से धनबाद पहुंच गये हैं। वे आज कोयला नगर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनाक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रैली दोपहर ढाई बजे से होगी। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। चिराग पासवान सड़क मार्ग से रांची से धनबाद पहुंचे। जनाक्रोश रैली के आयोजक लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेद्र प्रधान बनाए गए हैं। मंत्री धनबाद में सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।


 

Tags - Chirag Paswan party fight Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News