logo

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान बवाल: विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज

25्.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब सबकी नजर उन 11 सीटों पर टिकी है, जहां सीटों से अधिक उम्मीदवार होने की वजह से मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम तक परिणाम घोषित किए जाने हैं। ओडिशा में भी सियासी हलचल तेज है। यहां 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के दौरान बीजेडी और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद क्रॉस वोटिंग की आशंका और गहरा गई है।

जिन राज्यों में वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें और हरियाणा की 2 सीटें शामिल हैं। बिहार में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्ताधारी गठबंधन के कई उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इनमें जदयू और भाजपा के उम्मीदवारों को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान है। वहीं पांचवीं सीट को लेकर एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा और राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इस बीच ये खबर भी काफी रोमांचक बनी रही कि महागठबंधन के दो विधायकों ने वोट ही नहीं डाला।
वहीं हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे वहां भी मुकाबला रोचक बना हुआ है। कुल मिलाकर, राज्यसभा चुनाव के इस चरण में कई राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है और नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Tags - Rajya Sabha election 2026 Odisha Rajya Sabha voting clash BJD vs BJP MLAs scuffle cross voting Odisha RS election India Rajya Sabha election news Bihar Rajya Sabha election update Haryana Rajya Sabha voting NDA vs opposition RS election Upendra Ku