logo

पद्म सम्मान : राष्ट्रपति ने इन सितारों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया, देखिये कार्यक्रम की झलकी

ghulam.jpg

दिल्ली: 

सोमवार (21 मार्च) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद्म पुरस्कारों (Padma Award) का वितरण किया। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। पैरालंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता शूटर अवनि लेखारा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। शिक्षा, योग तथा सार्वजनिक मामलों में कई लोगों को सम्मान मिला। 

पद्म पुरस्कार विजेताओं की झलकिया तस्वीरों के जरिये....

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Vipin Rawat) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ये पुरस्कार ग्रहण किया। 

 

योग के क्षेत्र में स्वामी स्वामीनंद (Swami Swaminand) को उनके अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। 

 

टोक्यो पैरालंपिक-2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा-शूटर अवनि लेखरा (Avani Lekhara) को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। 

 

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वंदना ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ये पुरस्कार ग्रहण किया। गौरतलब है कि ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 

 

सच्चिदानंद स्वामी (Satchidananda Swami) को साहित्य और शिक्षा में उनके काम के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म भूषण पुरस्कार मिला।

 

राधे श्याम खेमका (Radhe Shyam Khemka) (मरणोपरांत) के पुत्र को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म विभूषण मिला। 

 

भारतीय निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी (Chandraprakash Dwivedi) को सिनेमा में उनके काम के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला।

 

कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरमीत बावा (Gurmeet Bawa) को पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। बेटी ने पुरस्कार ग्रहण किया। 

 

एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) को व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

 

टोक्यो पैरालंपिक्स-2020 में रजत पदक जीतने वाले जेवलीन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें सार्वजनिक मामले में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।