logo

NEET पेपर लीक : संजीव मुखिया के घर पहुंची CBI की टीम, मां से की पूछताछ

sanjeev_maa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया की तलाश जारी है। सीबीआई की बुधवार शाम संजीव मुखिया के नालंदा के नगरनौसा थाना इलाके के भूतहाखार गांव पहुंची। जाहिर है कि सीबीआई को घर पर संजीव मुखिया तो नहीं मिला लेकिन उसकी मां घर पर थी। CBI की टीम ने संजीव की मां यशोदा देवी से काफी देर तक पूछताछ की और इस मामले में संजीव की भूमिका को लेकर पड़ताल की। जानकारी मिली है कि सीबीआई की टीम सिकंदर यादवेंदु के घर भी जांच करने पहुंची थी। 


मां ने पूछताछ में सहयोग का दिया भरोसा
सीबीआई की टीम ने संजीव मुखिया के घर इतने गुप्त तरीके से दबिश दी कि इसकी भनक तक गांववालों को नहीं लगी। जांच एजेंसी की टीम सीधे संजीव मुखिया के घर नालंदा के नगरनौसा पहुंची और परिवार के लोगों से संजीव मुखिया को लेकर लंबी पूछताछ की। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी को पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे। वहीं संजीव मुखिया की मां ने भरोसा देने की कोशिश की कि CBI की जांच में उनका और पूरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। बताया जा रहा है कि यशोदा देवी ने CBI की टीम से ये भी कहा कि "उनका बेटा संजीव निर्दोष है और मुझे पूरा भरोसा है आपकी जांच से हमारे बेटे पर लगे झूठ आरोपों का पर्दाफाश हो जाएगा।


संजीव मुखिया के पकड़ाते ही कई मामले से उठेगा पर्दा
संजीव मुखिया पहले सॉल्वर बैठाता था, ब्लूटूथ के जरिए एग्जाम में सॉल्वर बैठाने का आइडिया सबसे पहले मुखिया ने खोजा था। मुखिया के गैंग का कनेक्शन, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब,राजस्थान पेपर लीक माफियाओं से जुड़ा है। गौरतलब है कि संजीव मुखिया, पुलिस के हाथ लगता है तो नीट के अलावा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, रिवेन्यू ऑफिसर भर्ती (RO/ARO) पेपर लीक, बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 3) समेत कई परीक्षाओं की गुत्थी सुलझा सकती है। 

Tags - NEETNEET paper leakSanjeev mukhiyaCBI