logo

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को C.B.I ने किया समन, 27-28 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्यों

1369.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने समन किया है। जानकारी के अनुसार एजेंसी ने 27 और 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी इसकी ऑफिशियल रूप से पुष्टि नहीं की गई। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने उन्हें बुलाया है। दरअसल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइल साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था। सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की थी.

बीमा घोटाले से जुड़े सवालों को लेकर सीबीआई करेगी पूछताछ
सीबीआई की ओर से इस संबंध में किसी प्रकार का ऑफिशियल बयान सामने अभी नहीं आया है। मगर सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, जिसके लिए मेरी उपस्थिति चाहते हैं। उनका कहना है कि मैं राजस्थान जा रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें 27 से 29 अप्रैल की तारीख दी है। वहीं, एक न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि सीबीआई ने बीमा घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने को लेकर नोटिस जारी किया है।

जानें क्या है मामला
सीबीआई ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में और जम्मू कश्मीर में कीरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े 2,200 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मलिक के आरोपों के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की थीं। हाल ही में मलिक ने दावा करके यह सनसनी फैला दी थी कि आरएसएस और बीजेपी नेता राम माधव स्कीम पास कराने के लिए उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि दो फाइल साइन करने के एवज में 300 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई थी। हालांकि, माधव ने आरोप को निराधार बताते हु कहा था कि पूर्व राज्यपाल प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT