logo

NEET पेपर लीक में CBI ने को मिली बड़ी सफलता, पटना से की पहली गिरफ्तारी

cbi3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। सीबीआई की टीम ने मामले पर कार्रवाई करते हुए पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवकों का नाम आशुतोष और मनीष है। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि इसी मनीष प्रकाश ने पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में कमरा बुक करवाया था। जानकारी हो कि इसी कमरे में छात्रों के आंसर रटवाया गया था। सीबीआई ने मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


सीबीआई ने टेक ओवर किया केस
जानकारी हो कि इस केस की जांच पहले बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही थी।CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। बता दें कि सीबीआई की टीम झारखंड के हजारीबाग में भी कई लोगों से पूछताछ करने बीते बुधवार को पहुंची थी। गुरुवार को भी पूछताछ जारी रही। झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से पेपर लीक के कनेक्शन मिले हैं। शक है कि यहीं से नीट का पेपर लीक हुआ है। इस कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी फरार है।
 

Tags - NEET paper leakNEET paper leak caseCBI