logo

6.30 करोड़ कैश, 7 करोड़ की ज्वेलरी और लाखों की घड़ियां, रियल एस्टेट कारोबारी के घर छापे में खजाना मिला! 

6.30 करोड़ कैश, 7 करोड़ की ज्वेलरी और लाखों की घड़ियां, रियल एस्टेट कारोबारी के घर छापे में खजाना मिला! 

द फॉलोअप डेस्क:

6 करोड़ 30 लाख रुपये की नकदी, साढ़े 7 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, चांदी की सिल्लियां और लाखों की घड़ियां. ईडी को रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी में कुबेर का खजाना मिला है. मामला दिल्ली एनसीआर का है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में रियल एस्टेट डेवलपर अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनियों के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से यह अकूत संपदा मिली है. दरअसल, इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग ने इस केस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस की शिकायत पर ईडी ने यह कार्रवाई की है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे, छापेमारी के बाद 500 रुपये के नोटों की गड्डियां, सोने, चांदी और हीरे की ज्वेलरी, महंगी गोल्ड घड़ियां और दस्तावेज रखे हैं. अभी छानबीन जारी है. जांच पूरी होने तक बरामद संपत्तियों का आंकड़ा मौजूदा अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ सकता है. 

 


 

Tags - EDMoney Laundering CaseMoney Laundering Money Laundering RaidED RaidDelhi NCR