logo

CA का ब्रेकअप हो गया तो गर्लफ्रेंड को भेजा बिल, सिगरेट तक के पैसे मांगे GST के साथ

ca_bill_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई पोस्ट वायरल होते रहता है। ऐसे में एक मजेदार पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद CA ने रिलेशनशिप के दौरान हुए खर्चों का पूरा हिसाब-किताब लड़की को भेज दिया,वो भी 18 प्रतिशत टैक्स के साथ। इस बिल ने युवक ने 7 महीने के रिलेशनशिप का पूरा लेखा-जोखा भेजा है। इसमें प्रेमी ने ऑटो राइड, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती,लड़की की दोस्त के साथ की गई पार्टी से लेकर सिरगेट तक पैसा जोड़ा है। ऐसे हिसाब ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। लोग पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं। बता दें कि वायरल पोस्ट को अब तक करीब 13 लाख बार देखा जा चुका है। और हजार से ज्यादा बार शेयर भी किया गया है।

 

 


लड़की ने बताई CA लड़के की हरकत
एक्स (द्विटर) पर @sehahaj नाम के एक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लड़की ने अपनी रूममेट के बॉयफ्रेंड की इस हरकत के बारे में बताया। लड़की ने पोस्ट में लिखा, "CA में C का मतलब चिंदी चोर। मेरी रूममेट ने एक बार आदित्य नाम के CA को डेट किया था। उसने अपने रिलेशनशिप के दौरान उसने जो भी सारे खर्चों किए, उसकी एक एक्सेल शीट भेज दी।"


18% टैक्स के साथ भेजा पूरा हिसाब-किताब
पोस्ट में आगे बताया गया, "दोनों के बीच सबकुछ ठीक था लेकिन वो इस बात से नफरत करती है कि लड़का उनके बीच खर्च को कैसे संभालता था। वो बिल तो स्प्लिट कराता ही था, साथ ही गिफ्ट भी उसको COD (कैश ऑन डिलीवरी) पर भेजता था। इस वजह से जब दोनों का ब्रेकअप हुा तो तो उसने अपने सभी खर्चों का 18% टैक्स के साथ खर्चे का एक एक्सेल शीट भेज दिया, जिसमें उसका बर्थडे गिफ्ट भी शामिल था लड़के ने आधी इंडी मिंट के भी पैसे का हिसाब लगाया था।" बता दें कि सीए अपने गलफ्रेंड के साथ 7 महीने से रिश्ते में था। 

Tags - viral postsocial media XCA