logo

किस फार्मूले से तय किये जायेंगे मंत्रालय, सीएम पद की शपथ लेने के बाद फडणवीस ने बता दिया 

DF005.jpg

मुंबई
शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कौन सा मंत्रालय किसके पास रहेगा, यह अंतिम चरण में है और उसका निर्णय हम तीनों मिलकर करेंगे। हम पुराने मंत्रियों के काम का भी मूल्यांकन करेंगे और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। 
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं नहीं मानता कि (सरकार बनाने में) कोई देरी हुई है। हमें समझना होगा कि जब गठबंधन सरकार होती है तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। गठबंधन की सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर परामर्श करने पड़ते हैं और वो परामर्श हमने किया है। हमने पोर्टफोलियो भी लगभग तय कर लिया है, कुछ थोड़ा बचा हुआ है, हम वह भी कर लेंगे। 

फडणवीस ने आगे कहा कि पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था। 


 

Tags - Fadnavis National News National News Update National News live Country News Breaking News