logo

जमीन के नीचे गड़े थे 3 नीले ड्रम, इनमें भरी थी 500 के नोटों की गड्डियां; 60 करोड़ कैश होने का अनुमान

जमीन के नीचे गड़े थे 3 नीले ड्रम, इनमें भरी थी 500 के नोटों की गड्डियां; 60 करोड़ कैश होने का अनुमान

द फॉलोअप डेस्क:

UP News: यूपी में फिर से नीला ड्रम मिला है। इस बार कहानी जरा अलग है। यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में तीन नीले ड्रम मिले हैं, जो 500 के नोटों की गड्डियों (Blue drums found full of cash) से भरे हैं। तीनों ड्रमों को एक मकान के भीतर जमीन में गाड़कर रखा गया था। मामला प्रयागराज के नवाबगंज स्थित बरईपुर गांव का है। अब तक 4 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है। बाकी नोटों की गिनती जारी है। अनुमान है कि तीनों ड्रमों में कुल 60 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि पुलिस वाले ड्रम का ढक्कन हटाते हैं। इसमें कपड़े के नीचे ढंका हुआ कैश नजर आता है। ड्रम पूरी तरह नोटों से भरा हुआ है।

बुधवार शाम को पुलिस ने मारा छापा
बताया जाता है कि मुखबिर से मिली सूचना पर गंगानगर डीसीपी सोनम कुमार ने एडीसीपी समेत पुलिस बल के साथ बुधवार देर शाम को बरईपुर गांव में छापा मारा। छापे से पहले गांव की लाइट कटवाई गई और फिर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध मकान को पूरी तरह से घेर लिया। कड़ी सुरक्षा में मकान के भीतर खुदाई कराई गई तो नीले रंग के 3 ड्रम मिले, जिनमें ठसाठस कैश भरा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है। घर को सील करके 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आयकर विभाग की टीम नोट गिनने वाली मशीनों की सहायता से नकदी गिनने में लगी है। 

पुणे में काम करता था आरोपी राकेश
बताया जाता है कि आरोपी राकेश यादव उर्फ महाकाल पुणे में काम करता था। वर्ष 2020 में लॉकडाउन में गांव आया और अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा। गांव वाले भी उसकी तरक्की देखकर हैरान थे। इस बीच उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया और किसी ने नकदी की मुखबिरी कर दी। 

Tags - UP NewsPrayagraj NewsBlue drum of CashCash in Blue DrumViral News