logo

लंदन से MBA की डिग्री लेकर लौटने वाले इस शख्स को BSP सुप्रीमो मायावती ने बनाया उत्तराधिकारी 

MAYAWATI.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

लंदन से MBA की डिग्री लेकर लौटने वाले आनंद आकाश नाम के शख्स को BSP सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में आकाश आनंद का नाम बहुत अपरिचित भी नहीं है। वे मायावती के भतीजे हैं और 2017 में लंदन से बिजनेस की पढ़ाई कर भारत लौटे हैं। आकाश शुरू से ही राजनीति में रुचि लेते रहे हैं। उनको कई बार मायावती के साथ सभाओं में मंच साझा करते हुए देखा गया है। आनंद कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आये थे जब मायावती ने उनको बसपा की एक रैली में पार्टी का एक अहम चेहरा बताया था। 


कौन हैं आकाश आनंद 
आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम आनंद कुमार है। आनंद कुमार को किसी जमाने में बसपा का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। लेकिन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण मायावती ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस बीच उनके बेटे आकाश आनंद भी सियासत हलकों में आने-जाने लगे थे। पढ़ाई करते हुए, वे जब भी लंदन से भारत लौटते, बसपा की गतिविधियों में अप्रत्यक्ष रूप से, किसी न किसी रूप से शामिल रहते। शायद इसी कारण से मायावती ने उनको अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। हालांकि आनंद प्रकाश का नाम सार्वजनिक होने के बाद मायावती पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया जा रहा है। 

हालिया विधानसभा चुनाव में सक्रिय थे 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक लखनऊ में बुलाई है। इसी में उन्होंने उत्तराधिकारी के रूप में आकाश आनंद के नाम का एलान किया है। बता दें कि आकाश हाल में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय थे। बसपा के उम्मीदवारों को टिकट देने से लेकर पार्टी की बैठकों तक में किसी न किसी रूप से अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हालांकि उत्तराधिकारी बनने के बाद विधायक का चुनाव जीतना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अभी बसपा और मायावती हाशियें पर हैं, इसे देखते हुए ये चुनौती और बड़ी हो जाती है। इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा के अधिकतम सांसद जीतें, ये उनकी एक और परीक्षा होगी।