logo

नहीं रहे 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर', असरानी की 84 की उम्र में निधन

asrani.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बीते चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी का बीती दिवाली की शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। बता दें कि वे मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के निवासी थे। और उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से प्राप्त की। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। 
असरानी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, अभिमान, छोटी सी बात, भूल-भुलैया सहित कई दर्जनों फिल्मों में अभिनय कर पहचान बनाई। शोले फिल्म में असरानी का बोला गया डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी पॉपुलर भी हुआ था। 

Tags - national news national khabar national latest news antional update national bollywood news bollywood khabar asrani news