logo

ममता बनर्जी की भतीजी की रहस्यमयी मौत, घर की दूसरी मंजिल पर मिला शव

सोस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बृष्टि मुखर्जी ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं। मंगलवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में उनका शव मिला। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भर्ती विवाद से जुड़ा था नाम

बृष्टि मुखर्जी की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है कि उनका नाम प्राथमिक शिक्षक और ग्रुप-सी कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर सामने आया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद स्कूल सर्विस कमीशन की ओर से जारी रद्द नियुक्तियों की सूची में बृष्टि मुखर्जी का नाम कथित तौर पर 608वें क्रम पर था। उन पर गैरकानूनी तरीके या कथित गड़बड़ी के जरिए नौकरी हासिल करने का आरोप लगा था। हालांकि, उन्होंने नियुक्ति के कुछ समय बाद निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनकी रहस्यमयी मौत के बाद पुलिस भर्ती विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
 

Tags - Bristi Mukherjee Mamata Banerjee Birbhum Rampurhat West Bengal School Service Commission SSC Recruitment Recruitment Scam