द फॉलोअप डेस्क
उत्तराखंड के पौड़ी थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने सात फेरे लगाने से पहले ऐसा कदम उठा लिया जिससे घऱ में कोहराम मच गया। दोनों पक्ष के लोग भारी तनाव में आ गये हैं। दरअसल दुल्हन शादी की तमाम रस्मों के बीच घऱ से गायब हो गयी। मिली खबर के मुताबिक घर से भागने से पहले दुल्हन ने हाथों में मेंहदी लगाया था और वो लोगों के साथ हंसी-खुशी से पेश आ रही थी। कुछ मेहमानों का स्वागत भी उसी ने आगे बढ़कर किया। इस बीच बारात भी आ गयी। लेकिन दुल्हन का कहीं अता-पता नहीं था। बारात को खाली हाथ लौट जाना पड़ा।
थाने में दर्ज हुआ मामला
दुल्हन के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन का गायब होने का मामला दर्ज कर लिया है। दुल्हन की खोज भी की जा रही है। लड़की का विवाह उसके जीजा अपने घर से ही करा रहे थे। इस बीच ये कांड हो गया। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि घर से भागने के बाद उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। इधर, वर पक्ष इस घटना से इस कद्र आहत हो गया है कि उनको मनाने कोशिश हो रही है। वधु पक्ष ने कुछ लोगों को इसके लिए रुद्रप्रयाग भेजा है, जहां से बारात आयी और फिर लौट गयी।
क्या कहा पुलिस ने
इधऱ, पुलिस ने बताया है कि दुल्हन की तलाश की जा रही है। इसके लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गयी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक दुल्हन का कोई पता नहीं मिल सका है। वहीं, पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है। इस नजरिये से लड़की के घरवालों औऱ उससे मिलने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -