logo

त्रिपुरा : राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए भाजपा के लोग किसी भी स्तर तक जा सकते हैं- राजेश ठाकुर

1062.jpg

द फॉलोअप डेस्क
त्रिपुरा के मजलिसपुर में कांग्रेस पार्टी की बाइक रैली व त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी व पूर्व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। यह हमला त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी जानलेवा हमला किया। जितनी भर्त्सना की जाए वो कम है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए भाजपा के लोग किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। भाजपा के लोगों का लोकतंत्र और लोकशाही पर भरोसा नहीं रहा। सत्ता में बने रहने के लिए अगर राज्य सरकार के मंत्री के नेतृत्व में प्रतिपक्ष के राजनैतिक कार्यक्रम पर गुंडों से हमला करवाया जाए तो यह निंदनीय कृत्य है। इस हमले में डॉ. अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हैं।

मंत्री को अविलंब करें बर्खास्त
राजेश ठाकुर ने कहा कि हम डॉ. अजय के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस समय पूरा झारखंड कांग्रेस परिवार डॉ. अजय कुमार के साथ मजबूती से खड़ा हैl चुनाव आयोग इस घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे। राज्य सरकार के उक्त मंत्री को अविलंब बर्खास्त करे।

त्रिपुरा में है जंगलराज
नेता विधायक दल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि त्रिपुरा में मानो जंगलराज है। जहां मंत्री सड़कों पर हमले करा रहे हैंl उन्होंने कहा कि हम डॉ. अजय कुमार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग करते हैंl घटना की निंदा करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, रविंद्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसिफ, सतीश पॉल मुंजनी, आभा सिन्हा, कुमार राजा, डॉ. राकेश किरण महतो शामिल हैंl