logo

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का फंदे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

AKANSHA1.jpg

द फॉलोअप डेस्क    

भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का वाराणसी के होटल में फंदे से लटकता शव मिला। बताया जा रहा है कि  आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आकांक्षा उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की प्रयास कर रही है

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद, विधायक दे दें इस्तीफा, मोदी जी अकेले चलाएंगे संसद- इरफान अंसारी

फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई थी वाराणसी

जानकारी के मुताबिक आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थी। वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी। रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ। इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई। यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ

इधर घटना की सूचना पर सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है। आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं, आकांक्षा की मौत पर उसके चाहने वाले सदमे में हैं।

21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर हुआ जन्म

बताया गया कि आकांक्षा ने अपने अभिनय से लाखों फैंस के दिलों को जीता है। दुबे उत्तर प्रदेश की जानी मानी मॉडल रही हैं। साथ ही उन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री और देश में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार में हुआ था। वह जानी मानी कलाकार रही है। भोजपुरी सिनेमा, गाने और फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT