रांचीः
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। कुछ हरी साग-सब्जियों का अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इनमें से एक है बथुआ साग। आपमें से कई लोगों को बथुआ साग खाना बहुत ही अच्छा लगता होगा और इसलिए आप अक्सर सब्जी मार्केट जाते होंगे तो बथुआ साग का बंडल घर ले आते होंगे। कम मात्रा में इसका सेवन करना अच्छा है लेकिन अगर बथुआ के साग को अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह नुकसानदेह है। क्या नुकसान हो सकते हैं आइए जानते हैं।
क्या नुकसान है
डायरियाः दरअसल बथुआ में ऑक्जेलिक एसिड होता है जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया, पेट में दर्द, कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है। इसलिए बथुआ के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।
गर्भपात का खतराः गर्भवती महिला को बथुआ के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही बथुआ खाएं।
प्रजनन क्षमता प्रभावितः बथुआ का साग अगर अधिक मात्रा में सेवन प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। दरअसल इसमें प्रजनन विरोधी गुण होते हैं जिसके अधिक सेवन से प्रजनन शक्ति कम हो सकती है।
स्किन एलर्जीः संवेदनशील स्किन वालों को बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।
कैल्शियम का अभावः बथुआ साग में ऑक्सीलिक एसिड की अधिक होता है जो आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर सकती है। इसलिए बथुए का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
कई औषधीय गुणों से भरपूर
बथुआ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन ओनलीमाईहेल्थ के मुताबिक बथुआ के अधिक सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी के मुताबिक, बथुआ एक हेल्दी साग है जिसकी पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। बथुआ को पेट के रोगों को दूर करने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।