द फॉलोअप डेस्क
अयोध्या के राम मंदिर में चढावा राशि में घपले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसमें चढ़ावा देने वालों की शिकायत भी सामने आने लगी हैं। सिंधी समुदाय ने कहा है कि उसने राम मंदिर निर्माण के लिए चंपत राय को 200 किलो चांदी की ईंटें भेंट की थीं। लेकिन आज तक इसकी रशीद नहीं मिली। सिंधी समुदाय ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें वे राम मंदिर निर्माण के लिए चंपत राय को 200 किलो चांदी की ईंटें सौंपते हुए दिख रहे हैं। अब दान में चोरी की खबरों के बीच, सिंधी समुदाय पूछ रहा है कि वे ईंटें कहां गईं? चंपत राय ने कहा था कि वे पहले चांदी की क्वालिटी की जांच करेंगे, उसके बाद वे रसीद भेजेंगे। लेकिन आज तक रसीद नहीं मिली है।
.jpeg)
केजरीवाल ने भाजपा को घेरा
इधर इसी मामले पर आप प्रमुख अंरविंद केजरीवाल ने भाजपा को घेरा है। केजरीवाल ने एक मुलाकात में कहा,
इन लोगों ने भगवान राम की पादुका चोरी कर ली, हार चोरी कर लिया, दीपक चोरी कर लिए, गहने चोरी कर लिए, हीरे जवाहरात चोरी कर लिए। भगवान पर होने वाला चढ़ावा चोरी कर लिया। मेरा मन अत्यंत दुखी है। कल मैं भगवान राम के दर्शन करने जाउंगा। श्री हनुमान गढ़ी जाऊंगा और संतों से मिलूंगा।

शिवसेना प्रमुख को भी नहीं मिली एक करोड़ रुपये का चेक की रशीद
वहीं, 24 नवंबर 2018 को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया था। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट को चार किलोग्राम चांदी की ईंटें भी सौंपी गई थीं। हालांकि, शिवसेना का कहना है कि आज तक इस दान की कोई आधिकारिक रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने चांदी की ईंटों के गायब होने की आशंका जताते हुए लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में एक आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है।
